Diwali Sweets: मोहन महाराज के पेड़े… स्वाद ऐसा कि मुंह में घुल जाए, 75 साल पुरानी दुकान आज भी लोगों को करती अट्रैक्ट

Diwali Sweets: मोहन महाराज के पेड़े… स्वाद ऐसा कि मुंह में घुल जाए, 75 साल पुरानी दुकान आज भी लोगों को करती अट्रैक्ट


Last Updated:

Balaghat Mithai ki Dukan: बालाघाट की मशहूर पेड़े की दुकान आज से 75 साल पहले मोहन महाराज नाम के शख्स ने खोली थी. ऐसे में तब से लेकर अब तक दुकान काफी प्रचलित रही है. वहीं, अब इस दुकान को उनके बेटे और नाती चला रहे हैं.

दीवाली का समय चल रहा है. ऐसे में मिठाइयों पर चर्चा तेज हो रही है. इसमें कभी शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयों की बात हो या फिर मिलावटी मिठाइयों पर. हर तरफ चर्चा होती है. त्योहारों पर ही खाद्य विभाग सक्रिय होता है. ऐसे में बालाघाट में एक 75 साल पुरानी दुकान है, जहां पर आज भी वहीं स्वाद के साथ न सिर्फ बालाघाट में बल्कि आसपास के जिले में भी प्रसिद्ध है. उस मशहूर दुकान का नाम मोहन महाराज के पेड़े. दुकान का नाम सुनते ही लोग खिंचे चले आते हैं. जानिए दुकान की पूरी कहानी…

1950 में खुली थी दुकान
बालाघाट की मशहूर पेड़े की दुकान आज से 75 साल पहले मोहन महाराज नाम के शख्स ने खोली थी. ऐसे में तब से लेकर अब तक दुकान काफी प्रचलित रही है. वहीं, अब इस दुकान को उनके बेटे और नाती चला रहे हैं. उन्होंने अपनी दुकान महाराष्ट्र के गोंदिया में खोली थी. अब उनकी दुकान बालाघाट में खुली है. ऐसे में 6 सालों से बालाघाट में अच्छा नाम कमा रही है.

बनावटीपन नहीं सादगी है
मोहन महाराज के बेटे विष्णु शर्मा इस दुकान को चला रहे हैं. उन्होंने बताया कि आज भी अपने पिता की विरासत को संभाले हुए हैं. वहीं, शुद्धता और स्वाद को बनाए रखने के लिए पूरा परिवार इस पर मेहनत करता है. इसमें अच्छी क्वालिटी का मटेरियल इस्तेमाल करते हैं, जिससे लोगों का विश्वास दुकान पर बना रहता है. वहीं साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाता है.

त्योहारों के दिनों लोगों का तांता
मोहन महाराज के दुकान के पेड़े तो खास है ही साथ ही इस दुकान में उपवास के लिए खास तरह का फलाहार भी बनता है. ऐसे में लोगों का विश्वास इस दुकान पर बढ़ता है. ऐसे में त्यौहार के दिनों में इस दुकान में ग्राहकों की भीड़ उमड़ती है. वहीं, बाहर से आने वाले लोग भी इस दुकान के पेड़ों को पसंद करते हैं.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मोहन महाराज के पेड़े… स्वाद ऐसा कि मुंह में घुल जाए, 75 साल पुरानी दुकान



Source link