Last Updated:
विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में नेट्स पर प्रैक्टिस करते दिखे, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विराट प्रैक्टिस में बोल्ड होते नजर आए.
नई दिल्ली. विराट कोहली और रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी में अभी दो दिन बाकी हैं. इसे लेकर फैंस के बीच उत्साह पहले से ही चरम पर है. भारतीय दिग्गज जिन्होंने टेस्ट और टी20आई क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अब केवल वनडे क्रिकेट में ही खेलने उतरेंगे. आगामी वनडे सीरीज को लेकर अटकलें तेज हैं इसे ऑस्ट्रेलियाई धरती पर उनकी आखिरी सीरीज के रूप में देखा जा रहा है.
इस बीच, रोहित और कोहली ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से पहले पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में नेट्स पर प्रैक्टिस किया. लोकल फैंस बड़ी संख्या में अपने पसंदीदा सितारों को नेट्स में पसीना बहाते देखने के लिए इकट्ठा हुए. दूसरी ओर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके ट्रेनिंग के वीडियो छाए हुए हैं. एक वीडियो में विराट कोहली को क्लीन बोल्ड होते देखा जा सकता है और वह निराश नजर आ रहे हैं.