एक ही दिन दो अलग-अलग देश में खेलेगी टीम इंडिया, फैंस के लिए सुपर संडे

एक ही दिन दो अलग-अलग देश में खेलेगी टीम इंडिया, फैंस के लिए सुपर संडे


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 19 अक्टूबर का दिन सुपर संडे होने वाला है. इस दिन भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमें अलग-अलग देशों में मैदान पर उतरेंगी. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों मैचों की पूरी डीटेल्स.

ख़बरें फटाफट

भारतीय क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद टीम इंडिया अब ब्लू जर्सी में धूम मचाने के लिए तैयार है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पर्थ के मैदान पर उतरेगी. क्रिकेट फैंस के लिए यह यह मैच काफी अद्भुत होने वाला है क्योंकि भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी करीब 7 महीने बाद मैदान पर वापसी करेंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार टीम इंडिया के लिए खेलेंगे. यही कारण है कि फैंस के लिए 19 अक्टूबर यानी कल का दिन किसी सुपर संडे से कम नहीं होगा.

इसके पीछे एक और बड़ी वजह भी है. भारत की सिर्फ मेंस टीम ही नहीं, महिला टीम भी रविवार को ही इंग्लैंड से लोहा लेंगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम की कोशिश होगी कि वह इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल की रेस में अपनी दावेदारी को और ज्यादा मजबूत करें. भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच यह मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा.

कब शुरू होगा ये दोनों मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जाने वाले वनडे मैच की बात करें तो यह भारतीय समयानुसार सुबह के 9 बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में इस मुकाबले के लिए मैदान उतरेगी. वहीं भारतीय महिला टीम दोपहर के 3 बजे इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. वहीं टॉस समय 2 बजकर 30 मिनट का है.

कहां देख पाएंगे दोनों मैच का लाइव एक्शन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच का लाइव एक्शन स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर देखा जा सकता है. इसके अलावा मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉस्टार पर की जाएगी. वहीं आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के भी मुकाबले का लाइव एक्शन और स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर ही किया जाएगा.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

एक ही दिन दो अलग-अलग देश में खेलेगी टीम इंडिया, फैंस के लिए सुपर संडे



Source link