कार के सामने खड़ी कर दी कार, विरोध पर धमकाया: इंदौर में मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज – Indore News

कार के सामने खड़ी कर दी कार, विरोध पर धमकाया:  इंदौर में मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज – Indore News



इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक युवक की कार के आगे कार खड़ी कर दी। युवक ने विरोध करते हुए कारण पूछा तो दोनों उसके साथ विवाद करने लगे। वे उसे गालियां देने लगे और उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से

.

विजय नगर पुलिस के मुताबिक घटना एमआर-9 रोड की। मामले में वैभव सिंह (21) पिता पुष्पेंद्र सिंह निवासी महाराणा प्रताप नगर जिला झांसी की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को दो अज्ञात युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। युवक ने पुलिस को बताया कि दो लड़कों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने कायमी कर जांच शुरू कर दी है।

पानी भरने की बात को लेकर हुआ झगड़ा कनाडिया पुलिस के मुताबिक संतोष (36) पिता दीपक भालेराव निवासी भूरी टेकरी की शिकायत पर सुरेश, अमन तायडे निवाली भूरी टेकरी के खिलाफ कायमी की है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि पानी भरने की बात को लेकर पड़ोसी सुरेश और अमन फरियादी की पत्नी के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। जिस पर उन्हें समझाया तो वह उसके साथ ही गाली-गलौज करने। इसका विरोध किया तो सुरेश ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे पकड़ लिया। इस बीच अमन ने डंडे से सिर पर मारा।इसके बाद दोनों ने उसे धमकी दी कि पानी भरने की बात को लेकर उलझे तो जान से मार देंगे। इधर, शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link