जबलपुर में 11 केवी लाइन की चपेट में आया वाहन: चालक की मौत, 7 से अधिक झुलसे, दो की हालत नाज़ुक; दीपावली पर जा रहे थे घर – Jabalpur News

जबलपुर में 11 केवी लाइन की चपेट में आया वाहन:  चालक की मौत, 7 से अधिक झुलसे, दो की हालत नाज़ुक; दीपावली पर जा रहे थे घर – Jabalpur News


जबलपुर में शुक्रवार की शाम को एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए है, जिन्हें कि इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया गया है। घटना उस दौरान हुई जब एक पिकअप वाहन में सवार होकर कुछ महिला और पुरूष द

.

जैसे ही वाहन ग्वारी गांव पहुंचा, तभी 11 केवी की लाइन की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 की मदद से गंभीर रूप से झुलसे लोगों को पहले पाटन स्वास्थय केंद्र भिजवाया, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल काॅलेज भिजवाया गया।

इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात को पाटन थाना के ग्राम ग्वारी में खेत पर काम कर रहे मजदूर छुट्टी लेकर अपने घर मंडला जा रहे थे। कुछ श्रमिक दीपावली पर घर जाने के लिए एक मालवाहक में सवार हो रहे थे।

श्रमिकों का सामान रखने के लिए चालक वाहन के ऊपर चढ़ गया। तभी वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी के विद्युत तार के संपर्क में आ गया। उसके झुलसने के साथ ही वाहन में भी करंट फैल गया। घटना में वाहन चालक ग्राम डूंडी निवासी रोशन की मौके पर मौत हो गई। मालवाहक में सवार सात से अधिक श्रमिक करंट की चपेट में आए हैं। जिसमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना में महिलाएं भी झुलस गई हैं, जिनका इलाज जारी है।

घटना में महिलाएं भी झुलस गई हैं, जिनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि ग्राम ग्वारी निवासी राकेश सिंह ने मक्का की फसल लगाया था। जिसकी कटाई के लिए मंडला जिले से लगभग 20 से अधिक श्रमिकों को बुलाया गया था। शुक्रवार की शाम को कटाई का काम पूरा होने पर श्रमिकों ने दीपावली घर में जाकर मनाने का निर्णय किया।

गांव से मंडला के लिए कोई सीधी बस नहीं थी। इस पर राकेश ने श्रमिकों को त्योहार पर घर पहुंचाने के लिए एक मालवाहक का प्रबंध किया। जिसके बाद ग्राम डूंडी निवासी रोशन मालवाहक लेकर शुक्रवार की रात को ग्वारी पहुंचा।

माल वाहक पहुंचने पर श्रमिक उसमें सवार होने लगे। श्रमिकों के पास काफी सामान था। जिस पर उनके सामान को वाहन के ऊपर रखा जाने लगा। सामान को व्यवस्थित तरीके से रखने और बांधने के लिए चालक रोशन उसके ऊपर चढ़ गया। इसी दौरान वह मौके से गुजर रहे विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। तेज आवाज के साथ आग निकली और वह झुलस गया। इसके साथ ही वाहन में भी करंट फैल गया।

गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को मेडिकल रेफर किया गया।

गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को मेडिकल रेफर किया गया।

घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। जैसे-तैसे श्रमिकों ने मालवाहक में सवार अपने साथियों को बाहर निकाला। जिसमें घायल सात श्रमिकों को तुरंत पाटन के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां, सभी का प्रारंभिक उपचार किया गया।

दो श्रमिकों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज भेजा गया है। फिलहाल कटंगी थाना पुलिस ने वाहन चालक के शव को पाटन अस्पताल की मर्चूरी में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना गंभीर है,लिहाजा जांच शुरू कर दी गई है।



Source link