रंग बिरंगी रोशनी से सजा हुआ है सराफा बाजार।
धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली का त्योहार शुरू हो रहा है। आज शहर के प्रमुख सराफा बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रहेगी। इस मौके पर ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रोनिक्स, ज्वेलरी सेक्टर में करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है। त्योहार पर सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देन
.
बाड़ा स्थित सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़
बाजारों में वॉच टॉवर से होगी निगरानी शहर के सबसे प्रमुख महाराज बाड़ा स्थित सराफा बाजार में भीड़ का हिस्सा बनकर बदमाश बदमाशी ना कर सकें, इसके लिए CCTV कैमरे व वॉच टॉवर व हाईराइज बिल्डिंग पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही हर दुकान में कारोबारियों ने CCTV कैमरे अंदर और बाहर सड़क मार्ग की ओर डायरेक्शन में लगाए हैं, जो दुकान के साथ ही बाहर की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही पुलिस के CCTV कैमरे एवं व्यापारी संघ द्वारा भी मुख्य मार्ग पर 16 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। वर्दी के साथ सिविल में तैनात किए जवान बाजारों में धनतेरस की खरीदारी करने आने वालों के साथ कोई घटना-दुर्घटना न हो, इसके लिए दुकानों और सड़क पर वर्दी में तैनात जवानों के साथ ही सिविल में महिला और पुरूष जवानों को तैनात किया जा रहा है। एएसपी, सभी सीएसपी व थाना प्रभारी तैनात किए गए हैं, जो सराफा और बाड़ा को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर निगरानी करेंगे। भीड़ बढ़ते ही नो व्हीकल जोन बन जाएगा सराफा पुलिस का प्लान है कि धनतेरस पर सुबह से ही बाजारों में बड़े वाहनों का प्रवेश रोकेंगे और दोपहर या शाम जब बाजार में खरीदारों की चहल-पहल बढ़ जाएगी तो यहां सभी तरह के वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। धनतेरस पर शाम 6 से 7 बजे के बाद अचानक बाजारों में चहल-पहल बढ़ जाती है और यह बाजार रातभर खुलते हैं। पुलिस ने किया रूट डायवर्ट
- कंपू से बहोड़ापुर आने वाले वाहनों को मांडरे की माता, अचलेश्वर चौराहा से इंदरगंज होकर शिंदे की छावनी या सिकंदर कम्पू से गिरवाई, गोल पहाड़िया होकर निकाला जाएगा। इसी तरह वापसी में भी इसी रूट से वाहन कंपू आ सकेंगे।
- जो वाहन रॉक्सी पुल स्काउट गेट, माधौगंज, गांधी गोलंबर, हनुमान चौराहा, पाटनकर चौराहा, सूर्यनारायण मंदिर एवं हुजरात पुल से महाराज बाड़ा की ओर जाते हैं वह सभी वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
- रॉक्सी पुल से हनुमान चौराहा की ओर जाने वाले दो पहिया वाहन स्काउट गेट, पिछाड़ी ड्योडी, लाला का बाजार गांधी गोलंबर से होकर जा सकेंगे।
- पाटनकर चौराहा से दो पहिया वाहन सूर्य नारायण मंदिर से हुजरात पुल की ओर जा सकेंगे।
यह है पार्किंग व्यवस्था:- महाराज बाड़ा, सराफा व आसपास के बाजारों में हुजरात मंडी पार्किंग, गजराजा स्कूल पार्किंग, खासगी बाजार दूरसंचार विभाग पार्किंग, कोतवाली थाने के सामने, हनुमान चौराहा रोड खासगी बाजार, अग्रसेन मार्केट के सामने पार्किंग, राठौर पैलेस पार्किंग, मल्टीलेवल पार्किंग कम्पू, अलंकार होटल हॉस्पिटल रोड निगम मार्केट के पास दाल बाजार रोड, नाट्य मंदिर के पास हॉस्पिटल रोड, दीनदयाल टू-व्हीलर पार्किंग नया बाजार, हॉस्पिटल बाउंड्री से राजपायगा तिराहा, इंदरगंज जिला न्यायालय वैरिगेटिंग पार्किंग, धर्मशाला से रेसीडेंसी होटल तक पार्किंग, राजीव प्लाजा पार्किंग, गिर्राज मंदिर पार्किंग पर खरीदार अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। पुलिस का कहना है सीएसपी लश्कर किरण अहिरवार ने बताया कि
धनतेरस को लेकर बाजारों में सुरक्षा से लेकर यातायात के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। बाजारों में जब तक जाम के हालात नहीं बनेंगे छोटे वाहन आ जा सकेंगे, लेकिन भीड़ का दबाव बढ़ते ही वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह निर्धारित पार्किंग में ही वाहनों को पार्क करें।
