धनतेरस पर इंदौर पुलिस ने लौटाई खुशियां: चोरी और गुम हुए 272 मोबाइल वापस किए; सिटीजन कॉप, CEIR पर कर सकते हैं शिकायत – Indore News

धनतेरस पर इंदौर पुलिस ने लौटाई खुशियां:  चोरी और गुम हुए 272 मोबाइल वापस किए; सिटीजन कॉप, CEIR पर कर सकते हैं शिकायत – Indore News



धनतेरस के दिन इंदौर पुलिस ने कई लोगों के चेहरों पर खुशियां लौटा दीं। पुलिस ने चोरी, गुम हुए और लापता मोबाइल फोन लोगों को लौटाए। पुलिस ने 272 मोबाइल फोन वापस किए, जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है। अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से ख

.

धनतेरस के दिन पुलिस ने सैकड़ों लोगों के मोबाइल फोन वापस किए। जिन लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन मिले, उन्हें शनिवार को रीगल स्थित पुलिस मीटिंग हॉल में बुलाया गया। यहां कई लोग अपने मोबाइल के डॉक्यूमेंट्स और मोबाइल के बॉक्स तक लेकर पहुंचे। डीसीपी राजेश त्रिपाठी और एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने लोगों के नाम बुलाकर उन्हें उनके मोबाइल फोन वापस किए।

272 मोबाइल फोन लौटाए, कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि कई लोगों के मोबाइल गुम होने के बाद शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद से पुलिस उन मोबाइल फोन को तलाश रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने 272 मोबाइल फोन अलग-अलग जगहों से बरामद किए।

इनमें कुछ फोन यूपी, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित अन्य जगहों से रीकवर किए गए हैं। इन सभी मोबाइल मालिकों को आज बुलाकर उनके मोबाइल फोन वापस किए गए। इन मोबाइल फोन की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। इनमें विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन शामिल हैं।

सिटीजन कॉप और CEIR पोर्टल पर कर सकते हैं शिकायत

दंडोतिया ने बताया कि अगर आपका मोबाइल गुम होता है, तो आप सिटीजन कॉप पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर भी शिकायत की जा सकती है, ताकि आपके लापता मोबाइल की जानकारी दर्ज हो सके। कई लोगों ने इस पर शिकायत की थी। जिन्हें मोबाइल फोन लौटाए गए हैं, उन्हें कहीं न कहीं उम्मीद थी कि उनका मोबाइल फोन वापस मिलेगा। मोबाइल मिलते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।



Source link