धामनोद कृषि उपज मंडी 19 अक्टूबर रविवार से 23 अक्टूबर गुरुवार तक पांच दिनों के लिए बंद रहेगी। दीपावली और भाई दूज के त्योहारों के कारण इस अवधि में मंडी में सभी जिंसों का नीलामी कार्य स्थगित रहेगा।
.
मंडी सचिव एम.एस. चौहान ने बताया कि मंडी व्यापारी संघ के आवेदन पर यह निर्णय लिया गया है। किसानों को इस अवकाश के संबंध में सूचित कर दिया गया है।
24 अक्टूबर को होगी नीलामी
मंडी समिति ने कृषकों से अपील की है कि वे इन पांच दिनों में अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी न लाएं। किसान अब अपनी उपज 24 अक्टूबर शुक्रवार को ही मंडी में ला सकते हैं।
शनिवार को मंडी में खरीदी-बिक्री सामान्य रूप से जारी रही। अवकाश की घोषणा के कारण अधिकतर वाहनों की बिक्री हो चुकी थी, जिससे मंडी परिसर खाली दिख रहा था।
मंडी प्रशासन द्वारा समय-समय पर शासकीय अवकाश या त्योहारों पर किसानों को पहले ही सूचना दे दी जाती है।