पन्ना में कुत्ते के शव से हादसा: कटनी के व्यापारी की बाइक खाई में गिरी, अस्पताल में इलाज जारी – Panna News

पन्ना में कुत्ते के शव से हादसा:  कटनी के व्यापारी की बाइक खाई में गिरी, अस्पताल में इलाज जारी – Panna News


पन्ना में नेशनल हाईवे-39 पर एक सड़क हादसा हुआ। सड़क पर पड़े कुत्ते के शव से कटनी के एक व्यापारी की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा पन्

.

घायल व्यापारी की पहचान कटनी जिले के बाकल थाना अंतर्गत ग्राम पटी निवासी 50 वर्षीय नंद लाल यादव पुत्र इमरत लाल यादव के रूप में हुई है। वह गैस-चूल्हा बेचने का व्यवसाय करता है और दीपावली के अवसर पर पन्ना व्यापार करने आया था।

नंद लाल यादव ने बताया कि वह देवेंद्रनगर से पन्ना लौट रहा था। बहेरा के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से क्रॉसिंग के दौरान उसकी बाइक सड़क पर पड़े कुत्ते के शव पर चढ़ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल व्यापारी को पन्ना जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। व्यापारी के पैर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। ड्यूटी डॉक्टर सुधीर सिंह चौहान ने बताया कि घायल के चेहरे पर चोट के कारण टांके लगे हैं और उसका इलाज जारी है।



Source link