आरोपियों ने गार्ड के साथ चप्पल से मारपीट की थी।
बिजली विभाग की टीम के साथ बिल वसूली की कार्रवाई करने गए गार्ड के साथ मारपीट के आरोपियों पर FIR दर्ज की गई है। ग्रामीणों ने गार्ड को चप्पलों से मारा था। धरनावदा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
.
बता दें कि मामला बुधवार दोपहर का था। विद्युत विभाग के गार्ड आर एस भदौरिया विभाग की टीम के साथ बेरखेड़ी गांव गए हुए थे। यहां कई लोगों के बिजली बिल बकाया थे। इन्हीं में से एक ग्रामीण रमेश चंद्र मेहतर का 47 हजार रुपए से ज्यादा का बिल बकाया है।
बिल जमा करने की बात पर भड़के ग्रामीण टीम ने सभी ग्रामीणों से बिल भरने को कहा जा रहा था। इसी दौरान टीम ने रमेश से भी बिजली बिल जमा करने को कहा। इसी बात पर टीम और रमेश में बहस हो गई। रमेश अपनी चप्पल निकालकर गार्ड के पास पहुंचा और उस पर चप्पलों की बरसात कर दी। बाकी की टीम ने किसी तरह उसे अलग किया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें रमेश गार्ड की चप्पल से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा था।
इसी युवक ने गार्ड पर चप्पलें बरसाईं थीं।
तीन ग्रामीणों पर FIR
इस मामले में धरनावदा पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विभाग के लाइनमैन विजय सोनी की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। FIR में उन्होंने बताया कि वह तीन के साथ गांव में बिजली बिल वसूलने के लिए गए हुए थे।
इसी दौरान बिल न भरने के कारण ट्रांसफार्मर उतारा जा रहा था। उसी समय रामदयाल मालवीय, राजा मालवीय और धीरेन्द्र मालवीय निवासी बेरखेड़ी ने टीम के साथ मारपीट कर दी। गार्ड के साथ चप्पलों से मारपीट की गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।