फुलझड़ियों और पटाखों के साथ बच्चों ने छात्रावास में मनाया दीपावली उत्सव।
मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दीपावली पर्व से पहले शुक्रवार रात शासकीय नवीन सीनियर आदिवासी बालिका छात्रावास और कटरा स्थित सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का दौरा किया। उन्होंने यहां छात्र-छात्राओं के साथ दीपावली उत्सव मनाया।
.
इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यार्थियों से दीपावली के पांचों दिनों- धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के महत्व और परंपराओं के बारे में जानकारी ली। छात्रों ने क्रमवार सभी पर्वों का महत्व बताया।
विद्यार्थियों ने कलेक्टर को ग्रीटिंग कार्ड भेंट की
विद्यार्थियों ने कलेक्टर मिश्रा को अपने हाथों से बने ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने बच्चों को सुरक्षित तरीके से पटाखे जलाने और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और प्रकाश का पर्व है, जिसे सद्भाव, स्वच्छता और सुरक्षा के साथ मनाना चाहिए।
छात्राओं ने अपने हाथों से बने ग्रीटिंग कार्ड कलेक्टर को भेंट किया।
कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं को मिठाई और उपहार भी वितरित किए। इसके बाद, छात्रावास परिसर में बच्चों ने फुलझड़ियां और पटाखे चलाकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बालिका छात्रावास की छात्रा नीतिका मशराम ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कक्षा 12वीं की छात्रा नीतिका कुशराम ने दीपावली पर्व के महत्व और परंपराओं पर विस्तृत जानकारी साझा की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर राजेन्द्र सिंह, एसडीएम सोनल सीडाम, एसी ट्राइबल वंदना गुप्ता, रंजीत गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
देखिए 3 तस्वीरें….

कलेक्टर ने विद्यार्थियों से पर्वों के महत्व पर बातचीत की।

विद्यार्थियों से पर्वों के महत्व पर चर्चा, बांटी मिठाइयां और उपहार

कलेक्टर ने छात्रावास में बच्चों संग मनाई दीपावली।