राजधानी के निजी अस्पतालों की सेवाओं और सुरक्षा का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय द्वारा नियमित निरीक्षण जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया। न
.
उन्होंने अस्पताल की रजिस्ट्रेशन, एनएबीएच स्टैंडर्ड, फायर सेफ्टी, पानी की गुणवत्ता, मरीज सुरक्षा, बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और आयुष्मान पैकेज सेवाओं की जांच की। अस्पताल के मेडिकल स्टोर और कैंटीन की भी जांच की गई। फूड इंस्पेक्टर ने प्रोटीन पाउडर और लैक्टोजेन के सैंपल लिए।
शेड्यूल एच 1 रजिस्टर पूरी तरह संधारित नहीं पाया गया। बिलों पर डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। स्टाफ की उपस्थिति, पैरामेडिकल कर्मी और पीसीपीएनडीटी रजिस्ट्रेशन जैसी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि यह निरीक्षण सिर्फ फॉर्मैलिटी नहीं है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से किया जाएगा। दस्तावेजों का परीक्षण चल रहा है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।