रायसेन मंडी में 6682 क्विंटल धान की आवक: किसानों ने उपज बेचकर बाजार में की जमकर खरीदारी; बाजार में लौटी रौनक – Raisen News

रायसेन मंडी में 6682 क्विंटल धान की आवक:  किसानों ने उपज बेचकर बाजार में की जमकर खरीदारी; बाजार में लौटी रौनक – Raisen News


रायसेन शहर का बाजार इस बार धनतेरस और दिवाली से पहले धान की फसल से सराबोर दिखा। कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को 6682 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। इतनी बड़ी आवक के बाद किसानों ने अपनी उपज बेचकर जमकर खरीदारी की, जिससे स्थानीय बाजार में रौनक लौट आई और व्

.

न्यूनतम 1080 और अधिकतम 3081 रुपये प्रति क्विंटल रहा भाव

मंडी परिसर में पूसा बासमती धान की खुशबू फैल गई। व्यापारियों ने धान की खरीदी न्यूनतम 1080 रुपये और अधिकतम 3081 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर की। यह आवक इस सीजन की शुरुआती बड़ी आवकों में से एक मानी जा रही है।

किसानों ने उपज बेचकर की दिवाली की खरीदारी

उपज बेचने के बाद किसान सीधे बाजार पहुंचे और धनतेरस व दिवाली के लिए जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की। इससे शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई और दुकानदारों का कारोबार भी अच्छा हुआ।

दिवाली के बाद और बढ़ेगी आवक

शुरुआती दौर में ही दूर-दराज के गांवों से किसान धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। व्यापारी मनोज सोनी ने बताया कि पूसा बासमती धान की आवक अब लगातार बढ़ रही है। दिवाली के बाद आवक में और तेजी आने की उम्मीद है। शुक्रवार को पूरे मंडी परिसर में धान के ढेर नजर आए।

देखिए तस्वीरें…



Source link