वनडे में हाशिम अमला का प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं शुभमन गिल, करना होगा ये नामुमकिन जैसा काम

वनडे में हाशिम अमला का प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं शुभमन गिल, करना होगा ये नामुमकिन जैसा काम


IND vs AUS: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के पास वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनर हाशिम अमला का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. शुभमन गिल को हालांकि ऐसा करने के लिए एक नामुमकिन जैसा काम करना होगा. बता दें कि हाल ही में शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान बनाया गया है. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल यानी 19 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज में अपनी वनडे कप्तानी का आगाज करेंगे.

गिल भारतीय क्रिकेट में विराट के उत्तराधिकारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच कल भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से पर्थ में खेला जाएगा. शुभमन गिल ने यह साबित कर दिया कि वह भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली के बेहतरीन उत्तराधिकारी हैं. भारत के लिए शुभमन गिल ने अभी तक 55 वनडे मैचों की 55 पारियों में 59.04 की औसत से 2775 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 8 शतक और 15 अर्धशतक ठोके हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 208 रन है. शुभमन गिल वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन पूरा करने से केवल 225 रन दूर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


वनडे में अमला का प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं गिल

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनर हाशिम अमला के नाम पर दर्ज हैं. हाशिम अमला ने 57 पारियों ने 3000 वनडे इंटरनेशनल रन पूरे किए थे. शुभमान गिल अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हाशिम अमला का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, लेकिन उसके लिए उन्हें एक असंभव जैसा कारनामा करना होगा. शुभमन गिल को हाशिम अमला का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में 225 रन ठोकने होंगे. यह एक नामुमकिन जैसा काम जरूर हैं, लेकिन एक मौका भी है.

करना होगा ये नामुमकिन जैसा काम

शुभमन गिल ने अभी तक 55 वनडे मैचों की 55 पारियों में 59.04 की औसत से 2775 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में वह अपने वनडे इंटरनेशनल करियर की 56वीं पारी खेलेंगे. शुभमन गिल अगर अपनी इस 56वीं पारी में 225 रन बना लेते हैं तो वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और हाशिम अमला को पछाड़ देंगे. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में शुभमन गिल 19 शतक जड़ चुके हैं. शुभमन गिल के नाम टेस्ट क्रिकेट में 10 शतक, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 शतक और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 शतक हैं.

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन

1. हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) – 57 पारियों में 3000 ODI रन

2. शाई होप (वेस्टइंडीज) – 67 पारियों में 3000 ODI रन

3. फखर जमान (पाकिस्तान) – 67 पारियों में 3000 ODI रन

4. इमाम उल हक (पाकिस्तान) – 67 पारियों में 3000 ODI रन

5. बाबर आजम (पाकिस्तान) – 68 पारियों में 3000 ODI रन



Source link