शिवपुरी के लुकवासा में किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी: CCTV में कैद हुई वारदात, सोने की अंगूठी और कैश ले गए चोर – Shivpuri News

शिवपुरी के लुकवासा में किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी:  CCTV में कैद हुई वारदात, सोने की अंगूठी और कैश ले गए चोर – Shivpuri News



शिवपुरी जिले के लुकवासा कस्बे में एक किराना दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

.

दुकान संचालक राकेश पल्लन गुप्ता ने बताया कि उनकी लुकवासा की मुख्य सड़क पर ‘विजय किराना स्टोर’ नाम से दुकान है। गुरुवार रात करीब 9 बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे, तो उन्होंने दुकान का शटर टूटा हुआ पाया।

कैश और अंगूठी चोरी सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर कुछ अज्ञात युवक दुकान का शटर तोड़ते और भीतर से सामान निकालते हुए दिखाई दिए। चोर दुकान से लगभग 8 से 10 हजार रुपए नकद, एक अंगूठी और कुछ अन्य सामान चुरा ले गए।

घटना की सूचना मिलने पर लुकवासा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link