सिवनी में खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया: दीपावली से पहले गुणवत्ता जांच को लिए सैंपल कलेक्ट किए – Seoni News

सिवनी में खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया:  दीपावली से पहले गुणवत्ता जांच को लिए सैंपल कलेक्ट किए – Seoni News


दुकान से सैंपल कलेक्ट करती खाद्य अधिकारी।

सिवनी में दीपावली पर्व पर खाद्य सामग्री की बढ़ती बिक्री और मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए हैं और कई कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किए हैं।

.

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की अधिकारी सोनू तिवारी ने बताया कि कलेक्टर शीतला पटले के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। विभाग कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच कर रहा है। साथ ही, खाद्य कारोबारियों को स्वच्छ वातावरण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के निर्माण और भंडारण के निर्देश दिए जा रहे हैं।

जांच दल द्वारा धनतेरस के दिन से दीपावली और अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

मिष्ठान दुकानों से सैंपल लेने पहुंची खाद्य विभाग की टीम।

यहां से लिए सैंपल

इस अभियान के तहत लखनादौन स्थित दिगंबर होटल से मावा जलेबी और जलेबी, क्वालिटी होटल से मावा, गुप्ता होटल से पेड़ा और मलाई चाप के नमूने लिए गए। गुप्ता स्वीट से बर्फी, जोधपुर मिष्ठान भंडार से कलाकंद और मिल्क केक, तथा शिवहरे होटल धूमा से मावा के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

सौरभ होटल से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया गया। गंगेरूआ, आष्टा और धारना स्थित विभिन्न मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। इन प्रतिष्ठानों को स्वच्छता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। इंडियन डेली नीड्स धारना से दूध बर्फी और बरघाट स्थित संतोष होटल से पेड़ा के नमूने भी लिए गए।

दीपावली त्योहार में मिठाइयों की अधिक खपत को देखते हुए, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां मिल सकें, इसके लिए मिठाई प्रतिष्ठानों पर स्पॉट टेस्ट किए जा रहे हैं। जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं और यह सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link