सूर्या की T20I कप्तानी भी छिनने वाली है! बोले- डर सबको लगता है

सूर्या की T20I कप्तानी भी छिनने वाली है! बोले- डर सबको लगता है


Last Updated:

Surya Kumar Yadav: भारत के टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलकर स्वीकार किया है कि अपने करियर के भविष्य को लेकर वे भी डर से अछूते नहीं हैं.

सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल

नई दिल्ली: डर सबको लगता है, गला सबका सूखता है…एक कोल्ड्रिक कंपनी का यह लोकप्रिय विज्ञापन भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पर एकदम फिट बैठता है. क्योंकि सूर्या मान चुके हैं कि उन्हें भी गिल के हाथों अपनी टी-20 कप्तानी खोने का डर है. लेकिन साथ ही साथ ‘मिस्टर 360’ ने ये भी कहा कि इस डर से उन्हें अच्छी क्रिकेट खेलने के लिए मोटिवेटेश भी मिल रही है.

दरअसल, शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान बनाने के बाद अब बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को हटाकर वनडे कप्तानी भी गिल को ही सौंप दी है, लेकिन टी-20 की कमान अभी भी सूर्यकुमार यादव के पास ही है. गिल को ऑल फॉर्मेट कप्तान बनाने की बात चल रही है, ऐसे में सोशल मीडिया पर ये चर्चा आम है कि 35 साल के हो चुके सूर्या की कप्तानी भी खतरे में है. मगर अब सूर्या ने अपने करियर पर खुलकर बात की है. सूर्या ने इंटरव्यू में कहा:

मैं शुभमन के लिए बहुत खुश हूं कि वह दोनों फॉर्मेट में कप्तान बन गए हैं. उन्होंने वाकई बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. मैं झूठ नहीं बोलूंगा, हर किसी को यह डर लगता है. लेकिन यह एक ऐसा डर है जो आपको प्रेरित करता रहता है. मेरे और उनके बीच का तालमेल मैदान के अंदर और बाहर कमाल का है. मैं जानता हूं कि वह किस तरह के खिलाड़ी और इंसान हैं इसलिए यह मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है, लेकिन मैं उनके लिए खुश हूं.

सूर्यकुमार ने एक प्रभावशाली भारतीय टी20I टीम का नेतृत्व किया है. दूसरी ओर भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में 2024 में 11 साल के आईसीसी खिताब के सूखे को खत्म किया. अब 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया शुभमन गिल के युवा नेतृत्व में उतरेगी. रोहित-विराट के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी अहम है, जिससे उनका फ्यूचर तय होगा.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

सूर्या की T20I कप्तानी भी छिनने वाली है! बोले- डर सबको लगता है



Source link