1 करोड़ 3 लाख रुपए से महालक्ष्मी मंदिर सजा: देवास में धनतेरस से अनुष्ठान शुरू; भक्तों को भाई दूज पर वापस मिलेगी राशि – Dewas News

1 करोड़ 3 लाख रुपए से महालक्ष्मी मंदिर सजा:  देवास में धनतेरस से अनुष्ठान शुरू; भक्तों को भाई दूज पर वापस मिलेगी राशि – Dewas News



देवास के मोती बंगला शिवाजी नगर स्थित श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली का विशेष अनुष्ठान शनिवार से शुरू हो गया है। इस वर्ष मंदिर को 1 करोड़ 3 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया है। श्री योगमाया महालक्ष्मी पारमार्थिक न्यास समिति ने रतलाम के महालक्

.

समिति ने पहले 50 लाख रुपए का लक्ष्य रखा था, लेकिन भक्तों के उत्साह के कारण धनतेरस पर 1 करोड़ 3 लाख रुपए की राशि समर्पित की गई।

न्यास समिति के अध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि अनुष्ठान के तहत शनिवार को महालक्ष्मी का कुमकुम से अर्चन किया गया। 19 अक्टूबर को 21 हजार कमल पुष्प से अर्चन किया जाएगा और नोटों से सजा मंदिर भक्तों के लिए खोला जाएगा।

शर्मा ने यह भी बताया कि दीपावली पर पूरी रात मंदिर में अनुष्ठान चलेगा। अनुष्ठान का समापन 22 अक्टूबर को होगा। भाई दूज के अवसर पर भक्तों को उनकी अर्पित की गई राशि और कुबेर पोटली प्रसाद के रूप में वापस दी जाएगी।



Source link