Ground Report: दिवाली के मौके पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बना Holding Area, भीड़ से ऐसे मिलेगा निपटारा

Ground Report: दिवाली के मौके पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बना Holding Area, भीड़ से ऐसे मिलेगा निपटारा


Last Updated:

Railway Police Alert For Diwali Festival: दिवाली और छठ त्योहार नजदीक आ चुके हैं. यात्रियों की भीड़ स्टेशन में इकट्ठा हो रही है, जिसको लेकर रेलवे अलर्ट मोड में आ गया है. जहां तमाम व्यवस्थाएं रेलवे स्टेशन में की जा रही है. इसी को लेकर लोकल18 की टीम पहुंची जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर जहां चारों तरफ पुलिस का पहरा था. आइए जान लेते हैं क्या है पुलिस की व्यवस्था.

ख़बरें फटाफट

Railway Police Alert For Diwali Festival: दिवाली और छठ त्यौहार नजदीक आ चुके हैं. यात्रियों के भीड़ स्टेशन में इकट्ठा हो रही है, जिसको लेकर रेलवे अलर्ट मोड में आ गया है. जहां तमाम व्यवस्थाएं रेलवे स्टेशन में की जा रही है. इसी को लेकर लोकल18 की टीम पहुंची जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर जहां चारों तरफ पुलिस का पहरा था. प्लेटफार्म क्रमांक 6 के बाहर होल्डिंग एरिया तैयार किया जा रहा था. जैसे ही हम रेलवे स्टेशन के अंदर पहुंचे. अनाउंसमेंट करके यात्रियों को जागरूक किया जा रहा था. इतना ही नहीं आरपीएफ पुलिस यात्रियों की जांच कर रही थी और बैग की तलाशी ली जा रही थी. जबलपुर के रेलवे इतिहास में हर तरफ सख्ती देखने को मिल रही थी. जहां डॉग स्क्वॉड के साथ ही अतिरिक्त पुलिस को बुलाया गया था. इस अमले में होमगार्ड के आधा सैकड़ा से अधिक स्टाफ और निजी एजेंसी की सुरक्षा गार्ड्स को भी रेलवे स्टेशन में तैनात किया गया हैं.

रेलवे की तैयारी पूरी 
लोकल18 से बातचीत के दौरान डीआरएम कमल तलरेजा और सीनियर डीसीएम मधुर वर्मा ने बताया त्योहार को मद्देनजर नजर रखते हुए रेलवे अलर्ट मोड पर है. सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं, जहां भीड़ को देखते हुए पुलिस का अतिरिक्त बल लगाया गया है. अतिरिक्त सीसीटीवी भी लगाए गए हैं. इसके अलावा होल्डिंग एरिया भी बनाया गया है. अगर रेलवे स्टेशन में भीड़ बढ़ती है. तब यात्रियों को होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा. होल्डिंग एरिया में 3 से 4 हजार यात्रियों को रोकने की व्यवस्था की गई है. जहां सिर्फ रोका ही नहीं जाएगा, बल्कि होल्डिंग एरिया में टिकट लेने की भी फैसिलिटी होगी.

प्लेटफॉर्म 6 के बाहर व्यवस्था में हुआ बदलाव 
इतना ही नहीं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 6 के बाहर व्यवस्थाओं को लेकर भी बदलाव किया गया है. जहां एस्केलेटर से पहले प्रवेश भी दिया जाता था और दूसरी तरफ से पैसेंजर आते भी थे. लेकिन अब पैसेंजर को एस्केलेटर से एंट्री नहीं मिलेगी, मतलब रेलवे स्टेशन की एंट्री सिर्फ प्लेटफार्म क्रमांक 6 मुख्य गेट से ही होगी. जहां यात्रियों को चेकिंग करने के साथ ही लगेज चेक कर स्टेशन के बाहर छोड़ा जाएगा.

प्रतिदिन 20 हजार यात्रियों के आने का अनुमान
आपको बता दें, जबलपुर स्टेशन में बड़ी संख्या में शहरवासी ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार से पैसेंजर अप डाउन करते हैं. जिसके चलते काफी भीड़ रेलवे स्टेशन में देखी जाती है, लेकिन त्यौहार के मद्देनजर नजर रखते हुए भीड़ दोगुनी होगी. जहां पहले प्रतिदिन 10 हजार टिकट कटते थे, अब अनुमान है इसकी संख्या 25 हजार तक पहुंच जाएगी. ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. लिहाजा जबलपुर रेलवे स्टेशन में चाक चौबंद व्यवस्था कर ली गई हैं. जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

दिवाली के मौके पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बना Holding Area



Source link