Live now
Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE: आज सुबह भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन बेहद व्यस्त और किसानों के नाम रहेगा. उनके कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी, जब वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तैयार किए गए AHP भवन का लोकार्पण करेंगे. ये कदम ग्रामीण विकास और आवास सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में है.
काफी जल्दी साढ़े 11 बजे सीएम हाउस में वो किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यह सम्मेलन खासतौर पर कृषि से जुड़े मुद्दों, राहत पैकेज और योजनाओं पर संवाद का मंच बनेगा. किसान नेताओं और प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करने का यह अवसर होगा.
दोपहर 1:00 बजे, व्यावरा गाँव में होगा एक और किसान सम्मेलन इस अवसर पर राहत राशि का वितरण, लोकार्पण और भूमि पूजन किया जाएगा. 2:15 बजे, कार्यक्रम बिलकिसगंज पहुचता है. वहाँ भी किसानों के बीच राहत राशि बाँटी जाएगी. यह कदम यह संदेश देगा कि राज्य सरकार हर किसान तक मदद पहुँचाने के लिए तत्पर है. समय के साथ 3:20 बजे, सीएम बिलकिसगंज स्थित मानसरोवर मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे.
October 18, 2025 07:36 IST
धार के कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
धार के अम्बिका क्लॉथ मार्केट स्थित कपड़े की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि ए.सी. में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने काफी मेहनत की. हालांकि, दमकल की गाड़ी देरी से पहुंचने पर लोग नाराज दिखे। यह घटना घामनोद में हुई.
October 18, 2025 07:35 IST
आज किसानों के बीच रहेंगे मोहन यादव, मनाएंगे धनतेरस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पूरे दिन किसानों के बीच रहेंगे और उनके साथ धनतेरस मनाएंगे. मुख्यमंत्री निवास में किसान सम्मेलन होगा, जहां वे किसानों से सीधा संवाद करेंगे. मुख्यमंत्री राजगढ़ और सीहोर में भी किसान सम्मेलन में शामिल होंगे. ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रुपये की राहत राशि का वितरण करेंगे और 33 करोड़ रुपये की लागत की नगर जल प्रदाय योजना का भूमि-पूजन करेंगे. 193 करोड़ रुपये की लागत के 41 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी होगा. सीहोर जिले के बिलकिसगंज झागरिया में आयोजित किसान सम्मेलन में वे 2 लाख से अधिक किसानों को 118 करोड़ रुपये की फसल क्षति राशि प्रदान करेंगे.z