अवैध शराब बनाने के डेरे पर गुना पुलिस का छापा: दो हजार लीटर लाहन किया नष्ट; आरोपियों की तलाश जारी – Guna News

अवैध शराब बनाने के डेरे पर गुना पुलिस का छापा:  दो हजार लीटर लाहन किया नष्ट; आरोपियों की तलाश जारी – Guna News



पुलिस ने शराब बनाने के लिए रखा लाहन नष्ट कर दिया।

गुना जिले की धरनावदा पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब पर कार्रवाई की है। मुरादपुर गांव में अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो हजार लीटर लाहन नष्ट किया है। इसकी कीमत लगभग दो लाख रूपये बताई गई है।

.

धरनावदा पुलिस ने बताया कि ग्राम मुरादपुर में पारदियों के डेरों पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने पर धरनावदा थाने से पुलिस की एक टीम मुरादपुर पहुंची। वहां पारदियों के डेरों पर मुखबिर की बताई जगह पर जाकर देखा तो मौके पर तो कोई नहीं मिला।

लेकिन आसपास सर्चिंग करने पर ड्रमों आदि में शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 2000 लीटर लहान भरा हुआ मिला। उसे पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया।

अवैध शराब निर्माण में शामिल माफियाओं की पहचान के पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। अवैध शराब के विरूद्ध धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी SI प्रभात कटारे, ASI सैय्यद साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक देवेन्‍द्र सिकरवार, कल्‍याण सिंह, आरक्षक धर्मेन्‍द्र धाकड़, सत्‍येन्‍द्र गुर्जर, विनीत लोधी, सुंदर रमन, राकेश गुर्जर और महिला आरक्षक प्रियंका ओझा की भूमिका रही।



Source link