आत्मनिर्भर भारत से गांव-गांव में लौटेगी खुशहाली: चुरहट में कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और बुद्धिजीवियों से बोले पूर्व विधायक – Sidhi News

आत्मनिर्भर भारत से गांव-गांव में लौटेगी खुशहाली:  चुरहट में कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और बुद्धिजीवियों से बोले पूर्व विधायक – Sidhi News


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत रविवार शाम 5 बजे चुरहट के सामुदायिक भवन में एक बैठक की गई। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। पूर्व विधायक शरदेंदु तिवारी ने मुख्य वक्ता के रूप

.

बैठक की अध्यक्षता देव कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के. तिवारी सहित चुरहट विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शरदेंदु तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वदेशी अभियान भारत के आर्थिक पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जोर दिया कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों में बने उत्पादों को प्राथमिकता दी जाए तो स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने उपस्थित व्यापारियों और युवाओं से अपील की कि वे स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दें। तिवारी ने कहा कि ऐसा करके वे आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

पूर्व विधायक ने यह भी बताया कि सरकार द्वारा छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए सस्ती दरों पर बैंक ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय का विस्तार करने और समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का आग्रह किया।

तिवारी ने कहा, “जब हर व्यक्ति अपने कौशल और संसाधनों का उपयोग कर स्थानीय स्तर पर उत्पादन करेगा, तभी सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होगा।”



Source link