‘इनविटेशन, स्टेज पास था, बावजूद जिला पंचायत अध्यक्ष को रोका’: प्रियव्रत बोले- राजगढ़ में कांग्रेस नेताओं को डराया, लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश – rajgarh (MP) News

‘इनविटेशन, स्टेज पास था, बावजूद जिला पंचायत अध्यक्ष को रोका’:  प्रियव्रत बोले- राजगढ़ में कांग्रेस नेताओं को डराया, लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के ब्यावरा में शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं के साथ कथित अनुचित व्यवहार ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से जबरन हटाया, वहीं एक पू

.

कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रशासन की ओर से आमंत्रण पत्र, गाड़ी और स्टेज पास दिया गया था। इसके बावजूद अस्पताल के पास उनकी गाड़ी रोकी गई और मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान उन्हें जबरन अलग स्थान पर बैठाया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया को पुलिस कर्मी टांगाटोली करके ले गए।

सीएम को ज्ञापन देना चाहते थे प्रियव्रत सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक रामचन्द्र दांगी और उनके साथी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें रोक दिया। उन्होंने इस घटना को भाजपा के स्थानीय नेताओं के निर्देश पर हुई कार्रवाई करार दिया।

प्रियव्रत ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान सुठालिया के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लोधी को दिनभर थाने में रखा गया, ब्यावरा के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव को निगरानी में रखा गया और महिला कांग्रेस अध्यक्ष रचना भार्गव को फोन कर डराने का प्रयास किया गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दिग्विजय के शासनकाल में सड़कों की हालत खराब थी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दिग्विजय के शासनकाल में सड़कों की हालत खराब थी।

‘स्थिति छिपाने अजनार नदी पर पर्दे डाले’ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान अजनार नदी की बदहाल स्थिति को छिपाने के लिए पर्दे डाल दिए गए। प्रियव्रत ने कहा, “लगभग 20 सालों से भाजपा की सरकार है, लेकिन विकास के नाम पर केवल दावे ही दिखाए गए। यह मुख्यमंत्री और स्थानीय नेताओं दोनों के लिए अपमानजनक स्थिति है।”

प्रियव्रत ने प्रशासन से निष्पक्ष और न्यायोचित कार्रवाई की अपील की और चेतावनी दी कि कांग्रेस इस तरह के अनुचित व्यवहार और दबाव को कभी सहन नहीं करेगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों पर हमला बताया और कहा कि जनता इसका जवाब अवश्य देगी।

यह भी पढ़ें…

कांग्रेस नेता को CM के कार्यक्रम से टांगाटोली कर उठाया:कार्यक्रम में जाने पर अड़े थे; बोले- कार्ड में नाम छापकर बुलाया, अब जाने नहीं दे रहे

पूरी खबर पढ़िए…



Source link