Last Updated:
Diwali 2025 Special Sweet : जबलपुर के मिठाई बाजार में दिवाली से पहले ‘कलश मिठाई’ और ‘काजू कटोरी’ की जोरदार डिमांड देखने को मिल रही है. शुद्ध खोवा और ड्राई फ्रूट्स से बनी ये मिठाइयाँ स्वाद और डिजाइन दोनों में खास हैं.
Diwali 2025 Special Sweet. दिवाली का त्यौहार मिठाइयों के बिना अधूरा होता है. घर-घर में तरह-तरह की मिठाइयां बनती ही है, लेकिन मार्केट में भी इस बार एक से बढ़कर एक मिठाइयों की वैरायटी देखने मिल रही है. जहां जबलपुर में कलश मिठाई और काजू कटोरी मिठाइयों की डिमांड तेजी से बढ़ गई है. लोगों को कलश मिठाई और काजू कटोरी मिठाई काफी पसंद आ रही है. जितनी खाने में यह मिठाई टेस्टी है, उतनी ही इन मिठाइयों की डिजाइन आकर्षित करती है.
मार्केट में 3 हजार तक की महंगी मिठाइयां
पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को कलश स्वरूप में मिठाई और कटोरी स्वरूप में काजू कटोरी मिठाई का भोग लगाने से न सिर्फ पूजा स्थल की सुंदरता इसके अलावा स्वाद के साथ मन प्रफुल्लित भी हो जाता है. हालांकि उन्होंने बताया इन मिठाइयों के अलावा भी काजू कतली से लेकर चमचम, रसगुल्ला, खोवा की जलेबी भी ग्राहक पसंद कर रहे हैं. जहां 4 सौ रूपए किलो से लेकर 3 हजार रूपए किलो तक की मिठाई मार्केट में उपलब्ध हैं.
खोवा मंडी में भी बढ़ गई खोवे की डिमांड
मिठाइयों के अलावा खोवे की डिमांड भी खोवा मंडी में बढ़ गई है, जहां मार्केट से भी लोग मिठाइयां खरीद रहे हैं, लेकिन घर में खुद के हाथ से बनी मिठाइयां भी घरों में बनाई जा रही है. यही कारण है कि खोवा मंडी में अचानक से खोवे की भी डिमांड बढ़ गई है. जहां लोग मंडी में बड़ी संख्या में खोवा लेने पहुंच रहे हैं.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें