Last Updated:
Jabalpur News. जबलपुर में चेतक और टीवीएस शोरूम पर अमेरिका के टैरिफ स्ट्राइक के कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल की 800 वेटिंग है, दिवाली पर ग्राहक मायूस होकर लौट रहे हैं.
Jabalpur News. दिवाली का त्योहार धूमधाम से देश भर में मनाया जा रहा है. लेकिन, दूसरी तरफ अमेरिका के टैरिफ स्ट्राइक का असर भी दिखाई दे रहा है. यदि आप भी जबलपुर में इलेक्ट्रिक व्हीकल का सपना लेकर शोरूम पहुंचेंगे, तब आपको अमेरिका के टैरिफ की याद जरूर दिला दी जाएगी. क्योंकि, शोरूम में इलेक्ट्रिक व्हीकल ही नहीं है. ढाई से 3 महीने तक की लंबी वेटिंग शोरूम संचालक कस्टमर को दे रहे हैं.
हर शोरूम का यही हाल
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट के जानकार ने बताया, पिछले दिनों अमेरिका के टैरिफ स्ट्राइक के चलते जिस तरह से चीन के प्लांट में काम रुका हुआ था. उसके चलते पिछले दिनों ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट की गाड़ियों के रॉ मैटेरियल्स के पार्ट्स आना बंद हो गए थे. तभी से यह वेटिंग का सिलसिला बढ़ता गया. लेकिन, जैसे-जैसे यह पर्व नजदीक आया, गाड़ियों के वेटिंग का सिलसिला और लंबा हो गया. अब वर्तमान में जबलपुर के एक आउटलेट की बात करें तब करीब 400 गाड़ियों की वेटिंग है. शहर में चेतक के दो आउटलेट हैं, जिसमें दोनों ही आउटलेट में कुल 800 वेटिंग हैं. वहीं टीवीएस के शोरूम में भी यही हालत हैं.
शोरूम पहुंचते ही कस्टमर बोले, प्लान बदलेंगे
लोग बड़े अरमानों से अपने घरों में धनतेरस पर और दिवाली पर्व पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने के पहुंच रहे हैं. लेकिन जब वह शोरूम पहुंच रहे हैं, तब निराश हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि उन्होंने दिवाली में गाड़ी खरीदने का मुहूर्त बनाया था. लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि 400 वेटिंग चल रही है. यदि वह बुकिंग करना चाहते हैं, ऐसी स्थिति में 3 महीने के बाद ही व्हीकल मिल पाएगा.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें