जिला अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लेते डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को अनूपपुर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक व्यापक, सुदृढ़ और आधुनिक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कह
.
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सालय के प्रत्येक वार्ड, आपातकालीन सेवाएं, प्रसूति कक्ष और ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य इकाइयां पूरी दक्षता, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संचालित हों। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
शुक्ल ने टेलीमेडिसिन सेवा की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि यह सेवा शुरू हो चुकी है और इसे और अधिक व्यापक बनाने पर काम चल रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि टेलीमेडिसिन के माध्यम से अब ग्रामीण क्षेत्रों तक भी विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श आसानी से उपलब्ध हो सकेगा, जिससे मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल पाएगा।
मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा करते डिप्टी सीएम।
उन्होंने जनरल सर्जरी, प्रसूति सेवाओं, डायलिसिस, ब्लड बैंक, कीमोथेरेपी यूनिट, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, ओपीडी संचालन और कैंसर मरीजों के उपचार की स्थिति की समीक्षा की।
फीडबैक सिस्टम पर फोकस
उपमुख्यमंत्री ने प्रत्येक सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और फीडबैक प्रणाली अपनाने पर बल दिया। उन्होंने आउटसोर्स पदों की भर्ती की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी रिक्त पदों पर योग्यता के अनुसार शीघ्र नियुक्तियां की जाएं ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई बाधा न आए।
उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सालय की स्वच्छता, प्रबंधन व्यवस्था, शव वाहन, एंबुलेंस और इमरजेंसी डॉक्टर व स्टाफ की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन सभी पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।