नेपानगर में 5 दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव शुरू: 21 जोड़ों ने की देवी स्थापना; गरबा, हल्दी-कुमकुम सहित होंगे कई आयोजन – Burhanpur (MP) News

नेपानगर में 5 दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव शुरू:  21 जोड़ों ने की देवी स्थापना; गरबा, हल्दी-कुमकुम सहित होंगे कई आयोजन – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर जिले के नेपानगर में शनिवार से पांच दिवसीय महालक्ष्मी देवी महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महालक्ष्मी समाजसेवी संस्था छत्रपति शिवाजी मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत 18 अक्टूबर को 21 जोड़ों द्वारा देवी महालक्ष्मी की स्थापना के साथ

.

पहले दिन आरती, गरबा और पत्रकार सम्मान महोत्सव के पहले दिन शनिवार रात को माता की आरती और पूजन किया गया। इसके अतिरिक्त, पत्रकार सम्मान समारोह और रात 9:30 बजे माता का गरबा भी आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

यह रहेगा आगामी कार्यक्रमों का शेड्यूल आयोजक जितेंद्र कुमार सावकारे ने बताया कि महोत्सव में आगे ये कार्यक्रम होंगे…

रविवार, 19 अक्टूबर: दोपहर 2 बजे हल्दी-कुमकुम, शाम 7:30 बजे आरती, रात 8 बजे पूजा थाली प्रतियोगिता, रात 9 बजे अन्य प्रतियोगिताएं।

सोमवार, 20 अक्टूबर: शाम 7:30 बजे माता की महाआरती, रात 8 बजे बुजुर्ग सम्मान समारोह।

मंगलवार, 21 अक्टूबर: शाम 7:30 बजे आरती, रात 8:30 बजे बच्चों की डांस स्पर्धा, रात 10:30 बजे पुरस्कार वितरण।

बुधवार, 22 अक्टूबर: शाम 7:30 बजे आरती, रात 8:30 बजे आर्केस्ट्रा।

गुरुवार, 23 अक्टूबर: शाम 4 बजे माता का विसर्जन। (विसर्जन में महिलाएं लाल साड़ी और पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा/शर्ट में शामिल होंगे)।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटील, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस, पार्षद विनोद पाल, अरविंद मोरे, योगिता पाटील, राजू पाटील, सुरेंद्र शिंदे, प्रकाश जायसवाल, सुनील मोरे और नंदू मोरे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

देखिए तस्वीरें…



Source link