बड़वानी कलेक्टर ने स्थानीय दुकानदारों से खरीदे दीपक: दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश – Barwani News

बड़वानी कलेक्टर ने स्थानीय दुकानदारों से खरीदे दीपक:  दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश – Barwani News


ठेले से दीपावली के लिए दीपक खरीदतीं कलेक्टर।

बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने रविवार शाम को शहर के स्थानीय बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दीपक खरीदे। कलेक्टर ने दुकानदारों से उनके परिवार के सदस्यों और अन्य समय में उनके जीविकोपार्जन के साधनों के बारे में जानकारी

.

इस अवसर पर कलेक्टर ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को अपने शहर, नगर और गांव की स्थानीय दुकानों से ही सामान खरीदना चाहिए, ताकि स्थानीय दुकानदार भी खुशी से त्योहार मना सकें।

स्ट्रीट वेंडर से दीपक खरीदती कलेक्टर जयति सिंह।

इसके अतिरिक्त, कलेक्टर सिंह ने रविवार को बड़वानी शहर के दशहरा मैदान पर लगी पटाखा दुकानों की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम बड़वानी भूपेन्द्र रावत को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि दो दुकानों के बीच 3 मीटर की दूरी हो। साथ ही, आतिशबाजी विक्रेताओं के पास अग्निशमन के पर्याप्त साधन होने चाहिए।



Source link