मऊगंज थाना क्षेत्र के रतनगवा गहरबारन गांव में रविवार शाम धान की फसल में आग लगने के बाद हुए पारिवारिक विवाद में एक महिला ने अपने जेठ के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में 65 वर्षीय लालू प्रसाद साहू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचा
.
पुलिस के अनुसार, महेश साहू के खलिहान में रखी धान की फसल में आग लगी थी। महेश की भयाहू यशोमति साहू ने अपने जेठ लालू प्रसाद साहू पर आरोप लगाया कि आग उनके नाती द्वारा फोड़े गए पटाखे से लगी है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
कहासुनी बढ़ने पर यशोमति साहू ने पास में रखा एक पत्थर उठाया और लालू प्रसाद साहू के सिर पर वार कर दिया। हमले में लालू प्रसाद साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है और दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं। पुलिस आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगा रही है कि यह पटाखे से लगी या किसी अन्य वजह से। यशोमति साहू ने भी अपने जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।