मऊगंज में बिच्छू के काटने से महिला की मौत: पूर्वा गांव में हुई घटना; घर के काम करते समय मारा डंक – Mauganj News

मऊगंज में बिच्छू के काटने से महिला की मौत:  पूर्वा गांव में हुई घटना; घर के काम करते समय मारा डंक – Mauganj News


मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के पूर्वा गांव में एक महिला की बिच्छू के काटने से मौत हो गई। 42 वर्षीय महिला को घर में काम करते समय बिच्छू ने काट लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

.

मृतका की पहचान अनीता नाई (42 वर्ष) पत्नी अभिमन्यु प्रसाद नाई निवासी ग्राम पूर्वा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनीता अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थीं, तभी अचानक एक बिच्छू उनके कपड़े में लिपट गया और डंक मार दिया।

महिला के शव के पास मौजूद परिजन।

बिच्छू के डंक मारने के बाद तेज दर्द और जलन महसूस होने पर महिला ने शोर मचाया। परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तुरंत नईगढ़ी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मामले की जांच जारी

प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर ने बताया कि महिला की मौत बिच्छू के डंक से हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही है, जिसके बाद आगे की जांच की जाएगी।



Source link