मैं यहां रहने आया हूं… मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद शमी ने अगरकर को ललकारा

मैं यहां रहने आया हूं… मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद शमी ने अगरकर को ललकारा


Last Updated:

Mohammed Shami News: मोहम्‍मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद उन्‍हें फिर मौका नहीं दिया गया. चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर ने उन्‍हें टीम में नहीं लेने के पीछे फिटनेस को अहम वजह बताया. उधर, शमी की तरफ से यह जवाब आया कि वो पूरी तरह से फिट हैं.

शमी ने करारा जवाब दिया.

नई दिल्‍ली. भारतीय टीम के पेसर मोहम्‍मद शमी और चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर के बीच जुबानी जंग पीक पर है. अगरकर द्वारा यह कहने के बाद कि शमी ने मैच के लिए अनिवार्य फिटनेस हासिल नहीं की है, अब शमी की तरफ से जवाब दिया गया है. शमी ने एक बार फिर अगरकर का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा केवल चीफ सेलेक्‍टर की तरफ ही था. रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में बंगाल की तरफ से शमी ने उत्‍तराखंड के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली. इसके बाद बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के आधिकारिका इंस्‍टाग्राम हैंडल पर शमी का एक वीडियो पोस्‍ट किया गया.

शमी इंस्‍टाग्राम वीडियो में अंग्रेजी में कह रहे हैं, ‘आई एम हेयर टू स्‍टे’ यानी ‘मैं यहां रहने के लिए आया हूं.’ इस वीडियो के कैप्‍शन में लिखा था ‘मैन ऑफ द मूमेंट’. शमी के इस वीडियो से यह साफ है कि वो बगावती मोड में हैं. शमी ने रणजी मैच के आखिरी दिन अपने जबरदस्त स्पेल से चार विकेट लेकर बंगाल को आठ विकेट से शानदार जीत दिलाई. वो ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे सीरीज से उन्‍हें बाहर किए जाने पर लगातार अगरकर के साथ जुबानी जंग में उलझे हुए हैं.

View this post on Instagram





Source link