छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में 16 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय साहब सिंह के इलाज के लिए जिला प्रशासन और वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने आर्थिक सहायता प्रदान की है।
.
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से साहब सिंह के उपचार के लिए 50 हजार रुपए की सहायता स्वीकृत की। वहीं, राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने 25 हजार रुपए की नकद राशि दी और आगे भी पूरी मदद का आश्वासन दिया।
दरअसल साहब सिंह दिवाली का सामान खरीदकर लवकुशनगर से लौट रहे थे, तभी बसंतपुर यात्रा मार्ग के पास राज्य मंत्री के काफिले में शामिल फॉलोअप वाहन ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट लगी थी, जिसे काटने की नौबत आ सकती है।
इस हादसे में कुल सात लोग घायल हुए थे। साहब सिंह को ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर की नाजुक हालत की जानकारी दी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें… मंत्री के काफिले की गाड़ी ने 7 को उड़ाया
छतरपुर में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के काफिले में चल रहे फॉलोअप वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा चालक समेत 7 लोग घायल हो गए। एक बुजुर्ग के पैरों में गंभीर चोट आई है। ग्वालियर के अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई है। डॉक्टर का कहना है कि एक पैर काटना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें