Last Updated:
Rinku Singh career best innings: रिंकू सिंह ने करियर की बेस्ट पारी खेली है.उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए आंध्र प्रदेश के खिलाफ नाबाद 165 रन बनाए. यह मैच ड्रॉ रहा. रिंकू ने इस दौरान दिग्गज राहुल द्रविड़ और युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल का रिकॉड तोड़ दिया.
नई दिल्ली. रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी मैच में आंध्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लिए नाबाद 165 रन की पारी खेली. स्टार भारतीय बल्लेबाज की दमदार पारी के दम पर उनकी टीम को आंध्र प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में एक रन की बढ़त मिला और यह मुकाबला ड्रॉ हो गया. उत्तर प्रदेश को इस मुकाबले से तीन अंक मिले. मैच ड्रॉ रहा, लेकिन रिंकू की पारी अपने अनुशासन और धैर्य के लिए जानी गई. अपनी टीम के मुश्किल में होने पर पांचवें नंबर पर आकर उन्होंने शानदार धैर्य के साथ पारी को संभाला. आंध्र के पहली पारी के 470 रनों के जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम सिर्फ 34 रनों पर चार विकेट गंवा चुकी थी.
इस साझेदारी ने न केवल पारी को स्थिर किया, बल्कि टीम को 450 के पार भी पहुंचाया, जिससे मैच ड्रॉ होने से पहले पहली पारी में बढ़त हासिल हुई. रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दौर में अपने प्रदर्शन के साथ रिंकू भारत के सर्वकालिक सर्वोच्च प्रथम श्रेणी औसत (न्यूनतम 50 पारियां) के मामले में पूर्व भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़, सबा करीम और यशस्वी जायसवाल से आगे निकल गए. रिंकू के शतक ने उनके प्रथम श्रेणी रनों की संख्या को 3,500 के पार पहुंचा दिया.उन्होंने 57.39 से ऊपर का शानदार औसत बनाए रखा.
पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र प्रदेश ने विकेटकीपर श्रीकर भरत और शेख रशीद के शतकों की बदौलत 470 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में उत्तर प्रदेश ने माधव कौशिक और विकेटकीपर आर्यन जुयाल के अर्धशतकों के अलावा रिंकू और विप्रज के योगदान की बदौलत 471 रन बनाए. विप्रज ने आंध्र की पारी में चार विकेट भी लिए, जिसमें अभिषेक रेड्डी (36), करण शिंदे, अश्विन हेब्बार और केवी शशिकांत शामिल थे.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें