विदिशा में थ्रेसर में फंसी महिला की मौत: परिजन बिना पीएम कराए ही शव मैहर ले गए, पुलिस ने कराया – Vidisha News

विदिशा में थ्रेसर में फंसी महिला की मौत:  परिजन बिना पीएम कराए ही शव मैहर ले गए, पुलिस ने कराया – Vidisha News



विदिशा जिले के कुरवाई में धान की कटाई के दौरान एक महिला मजदूर की थ्रेसर में फंसने से मौत हो गई। यह हादसा 15 अक्टूबर को हुआ था, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला ने शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

.

32 वर्षीय रानी गौड़ धान साफ कर रही थीं, तभी उनकी साड़ी अचानक थ्रेसर में फंस गई। साड़ी का सिरा उनके पेट पर इतनी तेजी से लिपटा कि उनकी आंतें बाहर आ गईं।

गंभीर हालत में रानी को तत्काल विदिशा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां करीब साढ़े तीन घंटे तक उनका ऑपरेशन चला, लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी रही और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

महिला की मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव को अपने गृहग्राम मैहर ले गए।

इसकी जानकारी मिलते ही विदिशा कोतवाली पुलिस ने एसपी रोहित काशवानी के निर्देश पर एक टीम मैहर भेजी। मैहर पुलिस की मदद से शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link