सिवनी में खड़े कंटेनर में लगी आग, VIDEO: आमाझिरिया के पास धू-धू कर जला, जनहानि नहीं – Seoni News

सिवनी में खड़े कंटेनर में लगी आग, VIDEO:  आमाझिरिया के पास धू-धू कर जला, जनहानि नहीं – Seoni News



सिवनी के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाझिरिया ग्राम के एक खड़े कंटेनर में आग लग गई। घटना शनिवार देर रात की है। आग इतनी भीषण थी कि कंटेनर धू-धू कर जल गया। घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और द

.

खाली कंटेनर में लगी आग, दमकल में पाया काबू

डूंडा सिवनी थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि देर रात उन्हें खड़े कंटेनर में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कंटेनर जलता हुआ पाया गया। दमकल वाहन को तुरंत बुलाकर आग पर काबू पाया गया। कंटेनर किसका था और कहां जा रहा था इसकी भी जांच की जा रही है।

इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि कंटेनर खाली था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह घटना ऐसे स्थान पर हुई जहां लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।



Source link