हार के बाद शुभमन गिल की ये कैसी बहानेबाजी है, जानें कप्तान ने किसे बताया विलेन

हार के बाद शुभमन गिल की ये कैसी बहानेबाजी है, जानें कप्तान ने किसे बताया विलेन


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बल्लेबाजों को हार का जिम्मेदार बताया.

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया को मिली हार

पर्थ: भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से करारी हार मिली. बारिश से प्रभावित पर्थ में खेले गए मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश नजर आए. शुभमन गिल का वनडे में कप्तानी करते हुए ये पहला मैच भी था. मैच गंवाने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि बारिश और खराब बल्लेबाजी की वजह भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा.

शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा, “जब आप पावरप्ले में टॉप ऑर्डर के तीन विकेट गंवा देते हैं तो फिर आपके लिए वापसी कर पाना मुश्किल हो जाता है. बारिश के कारण हुई देरी और खराब शुरुआत से हमें इस मैच से बहुत कुछ सीखने को मिला है और कई सकारात्मक बातें भी मिली हैं.”

131 रन के टारगेट पर क्या बोले शुभमन

DLS के कारण टारगेट में हुए बदलाव को लेकर शुभमन गिल ने कहा, “हम 26 ओवर में सिर्फ 130 रनों को डिफेंड करने मैदान पर उतरे थे. हमने अपनी तरफ से कोशिश तो पूरी की, लेकिन नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा. हालांकि, हमने मैच को काफी करीब तक खींचा. हम इस बात से बहुत संतुष्ट हैं. हम बहुत भाग्यशाली हैं कि पर्थ में भारी संख्या में फैंस हमें सपोर्ट करने आए थे. मुझे उम्मीद है कि एडिलेड में भी ऐसा ही सपोर्ट मिलेगा.”

26-26 ओवरों का हुआ मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेला गया पहला वनडे मैच सिर्फ 26-26 ओवरों का हुआ. मुकाबले में भारतीय टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू होते ही बारिश ने खलल डाल दी. इसके बाद चार बार बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा, जिसके कारण ओवरों में कटौती कर 26 कर दिया गया.

टीम इंडिया की बल्लेबाजी में शुरुआत खराब हुई थी और वह निर्धारित 26 ओवरों के खेल में 136 रन ही बना पाई. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम को DLS नियम के कारण सिर्फ 131 रन का ही टारगेट मिला,जिसे उसने कप्तान मिचेल मार्श की शानदार बल्लेबाजी से 21.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

हार के बाद शुभमन गिल की ये कैसी बहानेबाजी है, जानें कप्तान ने किसे बताया विलेन



Source link