Last Updated:
Agriculture Machine: खेती में लागत बढ़ने पर किसान अब पावर वीडर मशीन अपना रहे हैं, जो 10 मजदूरों जितना काम करती है. सरकार इस पर सब्सिडी भी देती है.
Agri Tips: खेती में बीते कुछ वर्षों से लागत लगातार बढ़ती जा रही है. मजदूरी में सबसे तेज वृद्धि हुई है, ऊपर से समय पर मजदूर न मिलने से किसानों की फसल पर असर पड़ता है. ऐसे में अब किसान भाई आधुनिक मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. इन्हीं में से एक है पावर वीडर, जो खेतों में खरपतवार निकालने से लेकर मिट्टी की जुताई तक का काम अकेले कर सकता है. खास बात यह है कि यह मशीन 10 मजदूरों के बराबर काम करती है और समय के साथ लागत भी बचाती है.
2 घंटे का काम दो लीटर पेट्रोल में
पारंपरिक तौर पर 10 मजदूर एक एकड़ खेत से खरपतवार हटाने में करीब दो घंटे लगाते हैं, जबकि पावर वीडर से यही काम एक व्यक्ति सिर्फ दो घंटे में कर सकता है. इसमें दो घंटे में मात्र दो लीटर पेट्रोल की जरूरत पड़ती है. इससे किसानों को मजदूरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और खेती का काम समय पर हो जाता है.
इतनी कीमत
कीमत की बात करें तो पावर वीडर 35 हजार से 70 हजार रुपये तक में उपलब्ध है. इसका मेंटेनेंस भी आसान है. 25 घंटे चलने के बाद इसमें ऑइल चेंज करना होता है और समय-समय पर सर्विसिंग से यह मशीन लंबे समय तक चल सकती है.
सब्सिडी भी मिलती है…
सबसे बड़ी राहत यह है कि सरकार इस मशीन पर किसानों को सब्सिडी भी देती है. किसान ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट भरकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं. लॉटरी सिस्टम के जरिए किसानों को अनुदान दिया जाता है और उन्हें मशीन आधी कीमत पर भी मिल सकती है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें