Last Updated:
Diwali 2025 Rangoli Designs : दिवाली पर घर को सजाने के लिए दीये वाली रंगोली एक बेहतरीन विकल्प है. यह शुभता, सौंदर्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है.
Diwali 2025 : दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और सजावट का पर्व है. इस दिन हर घर दीपों से जगमगाता है और मां लक्ष्मी का स्वागत रंग-बिरंगी रंगोलियों से किया जाता है. अगर आप इस दिवाली अपने घर के मंदिर, दहलीज या आंगन में कुछ खास बनाना चाहते हैं तो दीये वाली रंगोली एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है. इसे बनाना आसान होने के साथ साथ यह शुभता और सौंदर्य दोनों का प्रतीक है.
दिवाली पर दीये वाली रंगोली न केवल आकर्षक लगती है बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी शुभ मानी जाती है. गोलाई में बनाई जाने वाली दीया रंगोली सबसे आसान और सुंदर मानी जाती है. आप रंगों की मदद से दीये का आकार तैयार कर सकते हैं और उसके चारों ओर शुभ-लाभ, ओम या हैप्पी दिवाली जैसी शुभकामनाएं भी लिख सकते हैं. स्थानीय निवासी शशि द्विवेदी ने लोकल 18 से बताया कि दीये वाली रंगोली बनाना आसान है और इसे घर के मंदिर या आंगन में मिनटों में तैयार किया जा सकता है.
स्वास्तिक और कलश वाली दीया रंगोली करें ट्राय
दिवाली पूजा के समय स्वास्तिक का चिन्ह बहुत शुभ माना जाता है. आप लाल रंग के कुमकुम या गुलाल से थाली पर स्वास्तिक बनाते हैं वैसे ही इसे रंगोली में भी शामिल कर सकते हैं. इसमें दीये का डिजाइन जोड़कर यह और भी आकर्षक बन जाता है. इसी तरह आप कलश और कमल के साथ दीया रंगोली भी बना सकते हैं. मां लक्ष्मी के चरण और कलश का प्रतीक शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है.
फूलों से सजाएं दीपक वाली रंगोली
अगर आप पारंपरिक रंगों का उपयोग नहीं करना चाहते तो फूलों से बनी रंगोली आज़माएं. गेंदे, गुलाब और कमल की पंखुड़ियों से बनाई गई दीये वाली रंगोली देखने में बेहद आकर्षक लगती है. इसके किनारों पर असली दीपक जलाने से रंगोली और भी ज्यादा चमक उठती है. दीये वाली रंगोली न सिर्फ आपके घर की शोभा बढ़ाती है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाती है. इस दिवाली आप भी इन आसान डिजाइनों को अपनाकर अपने घर को रोशनी और सौंदर्य से भर दें.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें