IND vs AUS: अक्टूबर टीम इंडिया के लिए अनलकी… 3 बार टूटी जीत की चैन, आंकड़े दे रहे गवाही

IND vs AUS: अक्टूबर टीम इंडिया के लिए अनलकी… 3 बार टूटी जीत की चैन, आंकड़े दे रहे गवाही


India vs Australia: 19 अक्टूबर, वो तारीख जिसका इंतजार लोग दीवाली की वजह से नहीं बल्कि रोहित-विराट की 224 दिन बाद मैदान में वापसी के लिए कर रहे थे. लेकिन ये तारीख फैंस को कचोट गई जब रोहित शर्मा और विराट कोहली फ्लॉप हुए और भारत को हार मिली. इतिहास में तीसरी बार अक्टूबर का महीना भारत के लिए अनलकी साबित हुआ है. इस साल लगातार 9 वनडे मैच जीत चुकी टीम इंडिया की जीत की चैन अक्टूबर में आकर टूट गई. ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में भारत को 7 विकेट से मात दी. 

ऑस्ट्रेलिया ने जीता था टॉस

कंगारू टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह फुस्स दिखी. विराट कोहली, रोहित शर्मा और नए कप्तान शुभमन गिल मिलकर 18 रन ही बनाने में कामयाब हुए. जैसे-तैसे केएल राहुल और अक्षर पटेल ने अपनी बैटिंग से मैच में जान डाली, लेकिन कंगारू टीम काफी आगे निकल चुकी थी. 

Add Zee News as a Preferred Source


मार्श ने किया कमाल

भारत ने बोर्ड पर 136 रन लगाए थे, लेकिन बारिश के चलते डीएलएस लगा और ऑस्ट्रेलिया को 131 रन का नया लक्ष्य मिला. कंगारू टीम ने एकतरफा अंदाज में इस टारगेट को आसानी से चेज कर लिया और 7 विकेट से मैच जीतकर भारत के विजयरथ को रोक दिया. शुभमन गिल के कप्तान डेब्यू पर हार का दाग लगा. मार्श ने मुकाबले में मैच विनिंग 46 रन की पारी खेली और टीम इंडिया की दीवाली फीकी कर दी. 

ये भी पढे़ं.. IND vs AUS: मार्श ने बल्ले से मचाया हल्ला, गिल के कैप्टेंसी डेब्यू पर हार का दाग, थमा भारत का विजयरथ

अक्टूबर का महीना अनलकी

अब सवाल है कि अक्टूबर का महीना भारत के लिए अनलकी क्यों हैं. इस साल भारत ने लगातार 9 वनडे मैच जीते और अक्टूबर के महीने में जीत का रथ थम गया. इससे पहले 23 अक्टूबर 1991 को भी भारतीय टीम साल का पहला वनडे मैच हारी थी. वहीं, 1978 में भी भारत को अक्टूबर में ही साल की पहली वनडे हार का सामना करना पड़ा था. अक्टूबर के अलावा साल 1980 में दिसंबर में भारत को साल की पहली हार मिली थी. साल 2025 भारत के लिए शानदार जा रहा था क्योंकि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय रही थी, लेकिन अक्टूबर में आकर हार का सामना करना पड़ा है. 



Source link