खंडवा के खालवा में बुजुर्ग के साथ मारपीट: खेत पर लाठी-डंडों से पीटा, तीन आरोपी जेल भेजे गए – Khandwa News

खंडवा के खालवा में बुजुर्ग के साथ मारपीट:  खेत पर लाठी-डंडों से पीटा, तीन आरोपी जेल भेजे गए – Khandwa News



खंडवा जिले की खालवा पुलिस ने बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। घटना 11 अक्टूबर को खारकला में हुई थी, जहां दिलीप पिता जोगीलाल गुर्जर ने रिपोर्ट की थी कि राजा मलगांव व विजय बागडा के साथ जस्सु लोहान, संतु लो

.

टीआई जगदीश सिंधिया के मुताबिक, आरोपी मुक्को उर्फ मुकेश पिता बज्जुलाल भामदरे, जयस उर्फ जस्सु खरे पिता संतोष खरे, सुभाष पिता कड़वाजी जगताप तीनों निवासी खारकला को 18 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को 19 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।

प्रकरण में आरोपी विजय बागडा एवं राजा मलगाय फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, घायल जोगीलाल पिता देवचंद्र पटेल (72) निवासी खारकला जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है, जिसकी स्थिति गंभीर है। घायल की स्थिति और डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट को देखते हुए प्रकरण में धारा 109 (1) BNS का इजाफा किया गया है।



Source link