खंडवा में ट्रेन में सफर कर रहे एक घायल यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान हैदराबाद के नामी किराना और सराफा व्यापारी मिस्त्रीलाल (55) के रूप में हुई है। वे दिवाली मनाने बेटे के साथ राजस्थान स्थित अपने पैतृक गांव जा रहे थे। इसी दौरान महार
.
मामूली चोट के बाद आया हार्ट अटैक जानकारी के मुताबिक, खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती हैदराबाद निवासी मिस्त्रीलाल (55) की मौत हो गई। मौत की वजह मामूली चोटें और फिर इलाज के दौरान आया हार्ट अटैक बताया जा रहा है, जिससे मिस्त्रीलाल ने दम तोड़ दिया। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान मृतक का बेटा तेजराम भी मौजूद रहा।
बेटे ने बताया- मलकापुरा स्टेशन पर गिरे थे पिता बेटे तेजराम ने बताया कि, “दिवाली के मद्देनजर वह और उनके पिता हैदराबाद से राजस्थान के लिए भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान मलकापुरा स्टेशन पर ट्रेन के स्टापेज होने पर पिता मिस्त्रीलाल कुछ सामान खरीदने के लिए उतरे।”
ट्रेन चलती देख घबरा गए थे तेजराम ने आगे बताया, “वह ट्रेन में बैठने के नजदीक (पहुंचे) और ट्रेन चलने लग गई। वे घबराने लग गए और प्लेटफॉर्म पर गिर गए। जिससे कि वे चोटिल हो गए। हालांकि, वह ट्रेन में चढ़ा लिए गए, लेकिन चोट के कारण वो लगातार घबरा रहे थे।”
रात 3 बजे खंडवा अस्पताल में कराया भर्ती बेटे के मुताबिक, “खंडवा स्टेशन आने के बाद उन्हें उतारा और यहां जिला अस्पताल लेकर आए। ये बात रविवार रात करीब 3 बजे की होगी। आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वे हैदराबाद में सराफा और किराना व्यवसाय का काम करते थे।”