खरगोन पुलिस ने अवैध गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिस्टान थाना क्षेत्र के बन्हेर तिराहा पर एक पिकअप वाहन को रोककर उसमें से 5 गौवंश मुक्त कराए गए। इस कार्रवाई के दौरान बड़वानी जिले के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 4.50 लाख रु
.
सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा बिस्टान थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह बघेल ने बताया कि उन्हें पिकअप वाहन क्रमांक MP46G2845 से क्रूरतापूर्वक अवैध गौवंश परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तत्काल एक टीम को बन्हेर तिराहा भेजा गया। टीम ने वाहन के पहुंचते ही घेराबंदी कर उसे रोका और जांच शुरू की।
बड़वानी का तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज जांच के दौरान, वाहन में 5 गौवंश अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से आरोपी ड्राइवर रतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रतन ओझर, थाना नागलवाड़ी, जिला बड़वानी का निवासी है। उस पर म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
1 लाख के गौवंश, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस के अनुसार, मुक्त कराए गए गौवंश का मूल्य लगभग एक लाख रुपये बताया गया है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी से गौवंश की खरीद-बिक्री और तस्करी के पूरे नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।