Last Updated:
Yusuf Pathan Love Story: क्रिकेट से राजनीति तक का सफर करने वाले प्लेयर्स बहुत हैं. क्रिकेटर्स के लव मैरिज करने की कहानियां भी हमने खूब सुनी हैं लेकिन यह कहानी बेहद अनोखी है. यूसुफ पठान अपनी डॉक्टर के प्यार में ही फिसल गए और बाद में उनसे निकाह कर लिया.
नई दिल्ली. आपने कई क्रिकेटर्स की लव स्टोरी सुनी होगी. भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रहे यूसुफ पठान की प्यार की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है. बेहद कम लोग यह जानते हैं कि यूसुफ अपनी निजी डॉक्टर अफरीन खान के प्यार में पड़ गए थे. बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली. यूसुफ की तर्ज पर अफरीन भी गुजरात के वडोदरा की रहने वाली हैं. ये कहानी है उस वक्त की जब यूसुफ घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार खेल रहे थे और एक छोटी सी इंजरी के चलते उन्हें फिजियोथेरेपिस्ट के पास जाना पड़ा. वहीं, उनकी मुलाकात अफरीन से हुई. आफरीन एक प्रोफेशन फिजियो डॉक्टर हैं और खेलों से भी गहरा रिश्ता रखती थीं.
इलाज के बहाने शुरू हुई मुलाकातें धीरे-धीरे दोस्ती और फिर मोहब्बत में बदल गई. अफरीन ने यूसुफ की फिटनेस संभाली, और यूसुफ ने उनका दिल जीत लिया. दोनों ने साल 2013 में निकाह कर लिया, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और कुछ क्रिकेटर्स शामिल हुए. यूसुफ की इस प्रेम कहानी में फिल्मी तड़का भी है. यूसुफ पठान का करियर भी किसी रोमांचक कहानी से कम नहीं रहा. टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल मैच में डेब्यू करने का मौका मिला.
वर्ल्ड कप फाइनल में डेब्यू
तब गौतम गंभीर के साथ वीरेंद्र सहवाग भारत के लिए ओपन करते थे. अचानक सहवाग के चोटिल होने पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बैंच पर बैठे यूसुफ को डेब्यू का मौका दिया. इस मैच में इरफान के भाई ने आठ गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली और एक ओवर भी डाला. इसके बाद यूसुफ ने भारत के खूब मैच खेले और जीत दिलाई. उनके भाई इरफान पठान पहले से ही स्टार खिलाड़ी थे, लेकिन यूसुफ ने अपने दम पर पहचान बनाई.
क्रिकेट से राजनीति तक का सफर
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी आक्रामक स्टाइल से दर्शकों का दिल जीता. आज वही यूसुफ पठान मैदान से निकलकर संसद तक पहुंच चुके हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पश्चिम बंगाल की बहुचर्चित बहरामपुर सीट से टीएमसी के टिकट पर जीत दर्ज की और देश की पार्लियामेंट में अपना डेब्यू किया. क्रिकेट के बाद राजनीति के मैदान में भी यूसुफ उतने ही जुझारू दिखते हैं.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें