पन्ना में विधायक ने 4 हजार की स्वदेशी सामग्री खरीदी: दीपावली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा दिया – Panna News

पन्ना में विधायक ने 4 हजार की स्वदेशी सामग्री खरीदी:  दीपावली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा दिया – Panna News


पन्ना विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने दीपावली के अवसर पर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा दिया। उन्होंने स्थानीय बाजार से करीब 4 हजार की खरीदारी कर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

.

इस दौरान उन्होंने कुम्हार समुदाय द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीपक और अन्य स्थानीय वस्तुएं खरीदीं। सिंह ने दुकानदारों को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि विष्णु पांडे और अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि स्वदेशी पहल से जिले के स्थानीय कारीगरों को आर्थिक सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने जोर दिया कि दीपावली जैसे त्योहारों पर स्थानीय कलाकारों के उत्पादों को बढ़ावा देने से उन्हें रोजगार मिलेगा।

सिंह ने कहा कि यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मजबूत करेगा। उन्होंने जिलेवासियों से मिट्टी के दीपक, हस्तनिर्मित सजावटी सामग्री और अन्य स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

ऐसा करने से स्थानीय उत्पादकों का आर्थिक सशक्तीकरण होगा और पारंपरिक शिल्प कला का संरक्षण होगा। सिंह ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए इसे खुशियों, प्रकाश और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया।



Source link