बैतूल में ओवरटेक करते ही पलटा ट्रैक्टर: दीपावली पर शोरूम से खरीद कर घर ले जा रहे थे, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, ड्राइवर गंभीर घायल – Betul News

बैतूल में ओवरटेक करते ही पलटा ट्रैक्टर:  दीपावली पर शोरूम से खरीद कर घर ले जा रहे थे, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, ड्राइवर गंभीर घायल – Betul News


बैतूल-सारणी मार्ग पर रविवार को एक ट्रैक्टर हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। बगढोना स्वागत द्वार के पास हुए इस हादसे में एक नया ट्रैक्टर ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान दीपावली पर नया ट्रैक्टर

.

जानकारी के अनुसार, यह ट्रैक्टर शोरूम से खरीदा गया था और शोभापुर कलिमाई मंदिर में पूजा के बाद घर ले जाया जा रहा था। ट्रैक्टर को चोरडोंगरी निवासी जगदीश इरपाचे चला रहे थे, उनके साथ बिट्टू नामक युवक भी सवार था।

हादसे के वक्त ट्रैक्टर एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश नायर ने बताया कि ट्रैक्टर में लगे पावर ब्रेक के कारण हल्का मोड़ लेते समय संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर पलट गया।

इस दुर्घटना में चालक जगदीश इरपाचे के दाहिने पैर में फ्रैक्चर आया है और सीने में भी गंभीर चोटें लगी हैं। साथ बैठे बिट्टू को पैर में मामूली चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए बैतूल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बिट्टू को छुट्टी दे दी गई।

गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई अन्य राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। 16 सेकंड का यह सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं।

घटना के बाद की तस्वीरें



Source link