मरिजवान की उलटी गिनती शुरू, बदल जाएगा पाकिस्तान का कप्तान, 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्या है PCB का प्लान?

मरिजवान की उलटी गिनती शुरू, बदल जाएगा पाकिस्तान का कप्तान, 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्या है PCB का प्लान?


PCB: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की करारी हार का असर दिखने लगा है. हर टूर्नामेंट हारने के बाद कप्तानी में फेरबदल देखने को मिलता है. एक बार फिर खबर है कि टीम के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की कुर्सी खतरे में आ चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी को एक चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने वनडे कप्तान के चयन के लिए सिलेक्शन और एडवाइजरी कमेटियों की संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की है.

साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले होगा फैसला

कप्तानी का फैसला साउथ अफ्रीका के खिलाफ आने वाले सीरीज से पहले लिया जा रहा है. 4 नवंबर से पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली जानी है. मौजूदा वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है. पीसीबी उन्हें बदलने की तैयारी में जुट चुका है. ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक यह बैठक 20 अक्टूबर यानी आज ही होनी है, जिसमें कप्तानी में फेरबदल देखने को मिल सकता है. 

Add Zee News as a Preferred Source


वर्ल्ड कर 2027 टारगेट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नए कप्तान को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक के लिए चुनेगा. पहले से ही कुछ चर्चाएं हो चुकी हैं, जिसमें कम से कम एक संभावित उम्मीदवार से बात हुई है. रिजवान को 2024 में पीसीबी ने वनडे कप्तान बनाया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतीं. लेकिन हाल के झटकों ने उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए हैं. घरेलू ट्राई सीरीज सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज हारने के बाद रिजवान की कप्तानी टारगेट पर आई. 

ये भी पढे़ं..  दिवाली के दिन इस क्रिकेटर ने अचानक कर दिया संन्यास का ऐलान, कोहली की कप्तानी में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच 

रेस में कौन-कौन?

नए कप्तान की रेस में पूर्व कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और मौजूदा टी20 कप्तान सलमान अली आगा शामिल हैं. शाहीन अफरीदी रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं. बाबर ने 2019 से 2023 तक वनडे में कप्तानी की, लेकिन 2023 वर्ल्ड कप के खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया. उसके बाद शान मसूद कप्तान बने, लेकिन बाबर को 2024 वर्ल्ड कप के लिए टी20 कप्तान बनाया गया. लेकिन वहां भी उन्होंने काम के प्रेशर और बल्लेबाजी पर फोकस का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था. 



Source link