मुरैना में दीपावली पर मिठाई को लेकर विवाद: चार युवकों ने दुकान में घुसकर कर्मचारियों से की मारपीट; घटना CCTV कैमरे में कैद – Morena News

मुरैना में दीपावली पर मिठाई को लेकर विवाद:  चार युवकों ने दुकान में घुसकर कर्मचारियों से की मारपीट; घटना CCTV कैमरे में कैद – Morena News



मुरैना में दीपावली के दिन मिठाई पहले देने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। शहर की एमएस रोड पर स्थित श्री चित्रकूट मिष्ठान भंडार में चार युवकों ने मिठाई न देने पर दुकान मालिक और कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। पूरी घटना दुकान मे

.

जानकारी के अनुसार, दीपावली के मौके पर श्री चित्रकूट मिष्ठान भंडार पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान चार युवक पहुंचे और दुकान कर्मचारी से मिठाई पैक करने को कहा। कर्मचारी ने अधिक भीड़ के कारण उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा, जिस पर युवक नाराज हो गए। विवाद बढ़ते ही युवक दुकान के अंदर घुस आए और कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। इस झगड़े में दुकान का एक कर्मचारी, अंशु यादव, घायल हो गया।

कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि दुकान में हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस टीम फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है और जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link