रीवा में नशीली सिरप पर बड़ी कार्रवाई: 6 लाख की 1320 शीशी सिरप जब्त, प्रयागराज से हो रही थी सप्लाई, 1 गिरफ्तार
रीवा पुलिस ने नशीली सिरप के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। रविवार रात को हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 लाख रुपए कीमत की नशीली कफ सिरप जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और इससे जुड़े नेटवर्क का पता लगा र
.
कार से मिली 1320 शीशी सिरप जानकारी के मुताबिक, सोहागी थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कार से 1320 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है।
NH-30 पर घेराबंदी कर पकड़ा सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सोहागी पहाड़ पर NH-30 प्रयागराज हाईवे पर घेराबंदी की और एक संदिग्ध कार को रोका। जब कार की तलाशी ली गई, तो उसमें से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही एक आरोपी को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
प्रयागराज से रतहरा हो रही थी सप्लाई थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि आरोपी का नाम बुलबुल रैदास है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह नशीली सिरप प्रयागराज के गौहनिया से रीवा के रतहरा में सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। रतहरा में उसे यह सिरप किसी दूसरी पार्टी को डिलीवरी करनी थी।
पहले भी 1-2 बार खेप पहुंचा चुका है पुलिस की अभी तक की जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी बुलबुल रैदास पहले भी एक-दो बार रीवा में नशीली सिरप की खेप पहुंचा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि नशीली सिरप की यह सप्लाई और किन-किन इलाकों में की जाती थी। मामले में आगे की पड़ताल जारी है।