Last Updated:
Virender Sehwag Singing: वीरेंद्र सहवाग की विस्फोटक बैटिंग की दुनिया कायल है. जब ये बल्लेबाज लय में होता था तो उसे रोकना किसी भी विपक्षी टीम के लिए आसान नहीं होता था. इसे अंधविश्वास कहें या कुछ और.क्योंकि जब भी सहवाग बैटिंग करते थे उस दौरान वह गाना गाया करते थे. किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के गाने वो हमेशा गुनगुनाते थे. कभी कभी तो वह पाकिस्तान के विकेटकीपर्स की डिमांड भी पूरी करते थे.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग बैटिंग के दौरान हमेशा गाना गाते थे.सहवाग चाहे जिस परिस्थिति में बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरते थे वो, गाना नहीं भूलते थे. इसे अंधविश्वास कहें या कुछ और. क्योंकि उनक कहना था कि इससे उन्हें अपनी बैटिंग में ध्यान लगाने में मदद मिलती है. वीरू जो बैटिंग के दौरान गाना गाते थे उसमें अधिकतर किशोर कुमार के होते थे. कभी कभी पाकिस्तान के विकेटकीपर्स भी सहवाग से गाने की फरमाइश करते थे और वो उनकी डिमांड को पूरी भी करते थे. सहवाग ने एक शो में इस बारे में बताया था कि एक बार जब वो बैटिंग कर रहे थे तब विकेट के पीछे से पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल ने उनसे किशोर कुमार के गाना सुनाने की फरमाइश की थी.