Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया वायरल पोस्ट पर अपनी सफाई पेश करते हुए कहा है कि उनको लेकर झूठी खबरें फैलाई जा रही है.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से चर्चा में हैं. सिद्धू को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अब उन्हें सफाई देनी पड़ गई है. दरअसल एक्स हैंडल पर एक यूजर ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर दावा किया कि उन्होंने बीसीसीआई से गौतम गंभीर और अजीत को अगरकर को हटाने की मांग की है. फिर क्या था ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई.
नवजोत सिंद्धू ने सोशल मीडिया पर दी सफाई
सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद पूर्व क्रिकेटर ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, “मैंने कभी ऐसा नहीं कहा, झूठी खबरें मत फैलाओ, मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा. तुम्हें शर्म आनी चाहिए.” ऐसे में ये साफ हो गया कि सिद्धू का नाम लेकर सोशल मीडिया पर झूठी खबरे फैलाई जा रही है.
Navjot Singh Sidhu
गंभीर और अगरकर उठे हैं सवाल
बता दें कि पिछले कुछ समय में गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगकर की भूमिका पर काफी सवाल उठे हैं. खास तौर से टीम सिलेक्शन को लेकर फैंस में काफी निराशा हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तानी सौंपने को लेकर फैंस में गुस्सा है. हालांकि, गंभीर और अगरकर भविष्य को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया को तैयार कर रही है, जिसके कारण बदलाव का दौर शुरू हुआ है.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें